एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत की गति से दुनिया अचंभित: धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भारत बहुत बदल गया है और जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है उससे दुनिया अचंभित है।

देश की खबरें | भारत की गति से दुनिया अचंभित: धनखड़

जयपुर, 16 जनवरी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भारत बहुत बदल गया है और जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है उससे दुनिया अचंभित है।

धनखड़ राजस्थान विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘...भारत इतना बदल गया है... इतना बदल गया है राजनीति दृष्टि से, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से, और विश्व में वो नाम हो गया है कि अब हम किसी देश के मोहताज नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के लिहाज से दुनिया में पांचवीं महाशक्ति होना कोई छोटा काम नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति है। हमने कनाडा, फ्रांस को पीछे छोड़ा है। हमने उनको पीछे छोड़ा है जिन्होंने सदियों तक हम पर राज किया। आने वाले दो तीन-साल में भारत... जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी आर्थिक महाशक्ति होगी।’’

धनखड़ ने विधानसभा सदस्यों से कहा, ‘‘इस सबका निर्माण सदन करता है। इस बहुत बड़े हवन में आपका योगदान है। नेतृत्व का है, नीति का है और आम आदमी का भी योगदान है। आपके सामने चुनौती ज्यादा है। क्योंकि जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है... दुनिया अचंभित है। दुनिया सोच नहीं पाई कि क्या भारत कभी ऐसा हो सकता था।’’

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी विचार रखे और उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया।

सुबह जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, चूरू के सांसद राहुल कस्वां ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ का स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).