विदेश की खबरें | दुनिया पर एक व्यापक युद्ध का खतरा मंडरा रहा : संरा प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र, सात फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को आगाह किया कि दुनिया अभी तक के सबसे चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रही है और उस पर एक व्यापक युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र, सात फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को आगाह किया कि दुनिया अभी तक के सबसे चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रही है और उस पर एक व्यापक युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।

गुतारेस ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को इस माह के अंत में एक साल पूरा होने जा रहा है।

गुतारेस ने कहा कि 2023 में दुनिया की स्थिति का सर्वेक्षण करने वाले विशेषज्ञों ने दावा किया कि ‘डूम्सडे क्लॉक’ में मध्य रात्रि (रात के 12 बजे) होने में अभी केवल 90 सेकंड का वक्त बचा है, जो ‘‘पूर्ण वैश्विक तबाही’’ के सबसे करीब है।

‘बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स’ के अनुसार, ‘डूम्सडे क्लॉक’ मानव निर्मित वैश्विक तबाही की आशंका को दर्शाने वाला प्रतीक है।

विश्व निकाय के महासचिव ने यूक्रेन में युद्ध का जिक्र करते हुए कहा , ‘‘ जलवायु तबाही, बढ़ते परमाणु खतरे, दुनिया के अमीरों तथा वंचित वर्ग के बीच बढ़ती खाई और भू-राजनीतिक विभाजन...वैश्विक एकजुटता व विश्वास को कम कर रहे हैं।’’

गुतारेस ने 193 सदस्य देशों की महासभा से निकट भविष्य में फैसले करने के अपने नजरिए को बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी कदम का कल हम पर क्या असर होगा उसे देखते हुए कार्रवाई करना ‘‘गैर जिम्मेदाराना’’ और ‘‘अनैतिक’’ है।

उन्होंने कहा कि इस साल ‘यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स’ (मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा) की 75वीं वर्षगांठ यह याद दिलाने वाली होनी चाहिए कि सभी लोगों के अपरिहार्य अधिकारों की नींव ‘‘स्वतंत्रता, न्याय और शांति’’ है।

गुतारेस ने कहा कि आज जिस बदलाव की जरूरत है, उसकी शुरुआत शांति से होनी चाहिए, जिसकी शुरुआत यूक्रेन में होनी चाहिए...जहां दुर्भाग्य से शांति की संभावनाएं ‘‘कम होती जा रही हैं’’ और ‘‘तनाव तथा खून-खराबे की आशंका बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया आंख बंद करके एक बड़े युद्ध की ओर नहीं बढ़ रही। बल्कि पूरी तरह स्थिति से सजग होकर उसकी ओर बढ़ रही है।’’

गुतारेस ने कहा ‘‘ न केवल यूक्रेन में बल्कि दशकों पुराने इज़राइल-फलस्तीनी संघर्ष, अफगानिस्तान जहां महिलाओं व लड़कियों के अधिकार खतरे में है...अफ्रीका का साहेल क्षेत्र जहां सुरक्षा संबंधी समस्या ‘‘चिंताजनक स्तर पर’’ पहुंच रही है.... दुनिया को हर जगह शांति स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\