जरुरी जानकारी | विश्व बैंक का कहना है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व बैंक ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

भोपाल, 24 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व बैंक ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए राज्य की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए भोपाल में आयोजित ‘निवेश मध्य प्रदेश - वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने यह बात कही।

विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी ‘वैश्विक आर्थिक संभावना’ रिपोर्ट में कहा है कि भारत अगले दो वर्षों तक सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही कहा कि विनियमन आयोग राज्यों में निवेश के अनुकूल नियामक परिवेश बनाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक ‘एयरोस्पेस’ कंपनियों के लिए शीर्ष आपूर्ति श्रृंखला के रूप में उभर रहा है।

मोदी ने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आने वाले वर्षों में करोड़ों नौकरियां सृजित होंगी।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का भी अनावरण किया, जिनका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है।

मोदी ने कहा, ‘‘ बेहतरीन प्रतिभाओं और संपन्न उद्योगों के साथ, मध्य प्रदेश एक पसंदीदा व्यवसाय स्थल बन रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई है।’’

मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में क्रांति लाने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है।

उन्होंने साथ ही कहा कि देश में स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में अनेक अवसर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\