नयी दिल्ली, तीन सितंबर विश्व बैंक ने कृषि क्षेत्र और ग्रामीण मांग में सुधार के दम पर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
विश्व बैंक ने इससे पहले जून में अनुमान लगाया था कि भारत की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहेगी।
विश्व बैंक की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारत की वृद्धि दर मजबूत बनी हुई है।
विश्व बैंक के वरिष्ठ अर्थशास्त्री रैन ली ने कहा कि मानसून तथा निजी खपत में सुधार के दम पर भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पूर्वानुमान को संशोधित किया गया है।
विश्व बैंक ने ‘इंडिया डेवलपमेंट अपडेट’ रिपोर्ट में कहा, भारत जो दक्षिण एशिया क्षेत्र का बड़ा हिस्सा है उसकी वृद्धि दर 2024-25 में सात प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
इसमें कहा गया, कृषि क्षेत्र में सुधार से उद्योग में आई मामूली गिरावट की आंशिक भरपाई हो जाएगी और सेवाएं मजबूत बनी रहेंगी। कृषि में अपेक्षित सुधार से ग्रामीण मांग भी बेहतर होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY