एजेंसी न्यूज

दिल्ली में महिला के साथ घिनौनी हरकत, मृतक पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप

दिल्ली उधार वापस मांगने यहां आयी एक महिला के साथ उसके दिवंगत पति के दोस्तों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है ।पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

दिल्ली में महिला के साथ घिनौनी हरकत, मृतक पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली उधार वापस मांगने यहां आयी एक महिला के साथ उसके दिवंगत पति के दोस्तों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला के साथ आरोपियों ने कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसे नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए. सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

उन्होंने बताया कि देर रात आरोपित उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देते हुए नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए.  उन्होंने बताया कि इसके बाद पीडि़ता ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में अवगत करवाया, जिसकी सूचना सदर थाना नरवाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शनिवार को पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवा गांव ढाकल निवासी पाल, रामदिया, हिम्मत और भोपाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).