विदेश की खबरें | बंधक बनाई गईं इजराइल की महिला, उसके दो बेटों का अंतिम संस्कार होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शवों को इजराइल लाए जाने के दौरान हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़क पर उमड़ पड़े। अपने हाथों में झंडा, नारंगी गुब्बारे लिए लोगों ने ‘‘हमें माफ कर दो’’ के नारे भी लगाए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शवों को इजराइल लाए जाने के दौरान हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़क पर उमड़ पड़े। अपने हाथों में झंडा, नारंगी गुब्बारे लिए लोगों ने ‘‘हमें माफ कर दो’’ के नारे भी लगाए।

सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद इजराइल ने चरमपंथी समूह के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की। इस हमले के बाद कई इजराइलियों को बंधक बना लिया गया और इजराइल के कई परिवार में मातम पसर गया। यह मंजर लोगों के उसी दुख को बयां करता है।

अपने दो मासूम बेटों - नौ महीने के केफिर और चार साल के एरियल को अपनी गोद में पकड़ी शिरी बिबास की तस्वीर ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिन्हें चरमपंथी अपने साथ गाजा ले गए थे।

इजराइल का कहना है कि फोरेंसिक साक्ष्यों से पता चलता है कि बच्चों को नवंबर 2023 में अपहर्ताओं ने मार दिया था, जबकि हमास का कहना है कि इजराइली हवाई हमले में परिवार और उनके सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

इस महीने की शुरुआत में युद्ध विराम समझौते के तहत उनके शव सौंपे गए थे, जिसके बाद इजराइल-हमास युद्ध रुक गया था। इजराइलियों को एक बार फिर उस समय पीड़ा का सामना करना पड़ा जब जांच से पता चला कि हमास द्वारा लौटाए गए शवों में से एक की पहचान किसी और के रूप में हुई थी। शिरी का शव अगली रात लौटाया गया।

यार्डेन बिबास को पिछले महीने अगवा किया गया था, जिन्हें रिहा कर दिया गया है। उनकी पत्नी और उनके दो बच्चों को गाजा के निकट किबुत्ज नीर ओज के पास दफनाया जाएगा, जहां वे अपहरण के समय रह रहे थे। तीनों को शिरी के माता-पिता के बगल में दफनाया जाएगा, जो हमले में मारे गए थे।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शिरी के शव को सौंपने में हुई देरी को युद्धविराम समझौते का ‘‘क्रूर और दुर्भावनापूर्ण उल्लंघन’’ कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\