देश की खबरें | महिला ने खुद को समाजसेवी बताकर हिमाचल प्रदेश के निवासी को ठगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक निवासी से एक महिला ने वंचित महिलाओं की शादी में सहयोग करने के नाम पर 20,000 रुपये ठग लिए। महिला ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 14 मई हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक निवासी से एक महिला ने वंचित महिलाओं की शादी में सहयोग करने के नाम पर 20,000 रुपये ठग लिए। महिला ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गलोड़ क्षेत्र के निवासी विनय कुमार ने बरमाणा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 28 जनवरी को उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जिसने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया।
पुलिस के अनुसार महिला ने कुमार को बताया कि वह गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करती है और उसने इस कार्य के लिए कुमार से दान के रूप में 20,000 रुपये नकद लिए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद महिला ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इस तरह की ठगी का शिकार हुए अन्य लोग भी बरमाणा थाने में आए और उन्होंने बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की।
बिलासपुर के पुलिस उपाधीक्षक मदन धीमान ने बुधवार को बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)