देश की खबरें | युवती ने लगाया जंगल में 14 दिन तक बलात्कार किए जाने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीस वर्षीय एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर उसे जिले के मंडाना कस्बे के पास जंगल में बंधक बनाकर रखा और 14 दिन तक उसके साथ बलात्कार करता रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा (राजस्थान) , 25 नवंबर बीस वर्षीय एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर उसे जिले के मंडाना कस्बे के पास जंगल में बंधक बनाकर रखा और 14 दिन तक उसके साथ बलात्कार करता रहा।

पड़ोसी बारां जिले के अंता थाने में दी गई शिकायत में युवती ने कहा कि उसके पिता ने 22 नवंबर को उसे आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया, जिसके बाद वह पुलिस के पास आई है।

यह भी पढ़े | PM Garib Kalyan Yojana: मुफ्त अनाज वितरण योजना 30 नवंबर को हो रही समाप्त, आगे बढ़ाने पर विचार नहीं.

अंता थाने के प्रभारी उमेश मनारिया ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि बूंदी जिले के कापरेन कस्बा निवासी 22 वर्षीय फोरुलाल ओड ने नौ नवंबर को उसके मामा के गांव से उसका अपहरण किया जहां वह शादी समारोह में हिस्सा लेने गई हुई थी।

उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि जब वह शौच के लिए गई थी तो उसी वक्त आरोपी ने बाइक पर उसका अपहरण किया और जंगलों में ले जाकर उसे बंधक बनाकर रखा तथा बार-बार उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | Lakshmi Vilas Bank के खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 27 नवंबर से पैसे निकालने की लिमिट खत्म, होगा ये बड़ा बदलाव.

थाना प्रभारी ने बताया कि उसी दौरान वह अपने पिता को फोन करने में सफल रही और उन्होंने उसे मुक्त कराया।

अधिकारी ने कहा कि युवती के पिता ने हालांकि, अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

उन्होंने बताया कि युवती की मेडिकल जांच कराई गई है और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now