विदेश की खबरें | ग्रीन कार्ड जारी करने में लगने वाले समय को कम करने की सिफारिशों पर विचार कर रहा है व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (ललित के झा)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 सितंबर अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से नियुक्त विशेष आयोग की सिफारिशों पर व्हाइट हाउस विचार कर रहा है, जिसमें ग्रीन कार्ड आवेदनों निर्णय और प्रसंस्करण की प्रक्रिया को छह महीने के भीतर पूरा करने और अप्रैल 2023 तक लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के लिए कहा गया है।

यदि आयोग के इस प्रस्ताव को लागू किया जाता है तो हजारों अप्रवासी परिवारों को इसका लाभ होगा, विशेष रूप से भारत और चीन जैसे देशों से आने वाले परिवारों को इसका फायदा होगा।

एशियाई अमेरिकी, हवाई के मूल निवासी और प्रशांत द्वीप समूह में रहने वाले विभिन्न धार्मिक समुदायों के लोगों के बारे में राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग ने मई में यह सिफारिश की है।

आयोग ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें 12 मई को स्वीकृत सिफारिशों का विवरण दिया गया है। इस प्रस्ताव को 24 अगस्त को राष्ट्रपति को भेज दिया गया था।

व्हाइट हाउस घरेलू नीति परिषद आयोग की इन सिफारिशों को राष्ट्रपति जो बाइडन को उनके निर्णय के लिए भेजे जाने से पहले मौजूदा समय में इनकी समीक्षा कर रही है।

ग्रीन कार्ड, जिसे आधिकारिक तौर पर स्थायी निवासी कार्ड के रूप में जाना जाता है, अमेरिका में प्रवासियों को जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज है जो इस बात का सबूत है कि इसके धारक व्यक्ति को स्थायी रूप से अमेरिका में रहने का विशेषाधिकार दिया गया है।

सिलिकॉन वैली स्थित भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी अजय जैन भूटोरिया ने प्रवासियों के समुदाय से प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर इस साल मई में आयोग की पहली बैठक के दौरान इस मुद्दे पर प्रस्ताव पेश किया था। उनके प्रस्ताव को आयोग ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\