एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक का पहिया अलग होकर मोटरसाइकिल से टकराया, सवार की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बृहस्पतिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया अलग होकर मोटरसाइकिल से टकरा गया जिससे वाहन सवार 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

UP Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक का पहिया अलग होकर मोटरसाइकिल से टकराया, सवार की मौत

इटावा, 25 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बृहस्पतिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया अलग होकर मोटरसाइकिल से टकरा गया जिससे वाहन सवार 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा के अनुसार, यह घटना आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समृद्धि अस्पताल के पास हुई.

मिश्रा ने बताया, "मोटरसाइकिल सवार पंकज यादव चौबिया थाने के हवेलिया गांव का निवासी था. वह काम खत्म कर घर लौट रहा था. वह एंबुलेंस चालक था." प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक इलाके से गुजर रहा था, तभी उसका एक पहिया अचानक एक्सेल से अलग हो गया. पहिया उछलकर सड़क पर आ गया और यादव की मोटरसाइकिल से जा टकराया. मिश्रा ने बताया, " टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई." यह भी पढ़ें : वैष्णो देवी मार्ग पर दो लोगों को पकड़ा गया, फर्जी पहचान के आधार पर दे रहे थे टट्टू सेवा

स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लिया और मोबाइल फोन से उसकी पहचान की. पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने उसके परिवार को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).