वैष्णो देवी मार्ग पर दो लोगों को पकड़ा गया, फर्जी पहचान के आधार पर दे रहे थे टट्टू सेवा
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर टट्टू सेवा प्रदाता का भेष धारण करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जम्मू, 25 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर टट्टू सेवा प्रदाता का भेष धारण करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि श्री गीता माता मंदिर के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को रोका जिसने पूरन सिंह नाम बताया लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसका नाम मनीर हुसैन है.
पुलिस ने बताया कि वह अवैध रूप से काम करने के लिए किसी और के अधिकृत सेवा कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था. उसने बताया कि कटरा पुलिस थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह के एक मामले में बाण गंगा पुल के पास पुलिस ने जम्मू जिले के कोटली निवासी साहिल खान को बिना किसी वैध लाइसेंस के कथित तौर पर टट्टू सेवा प्रदाता का काम करने के मामले में पकड़ा. यह भी पढ़ें : Chirag Paswan on PM Modi: भारत की छवि खराब कर रहा है विपक्ष’, चिराग पासवान ने किया पीएम मोदी का बचाव
पुलिस ने बताया कि उसने स्वीकार किया कि उसके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी. उसने बताया कि साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि मंदिर मार्ग पर अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी और सत्यापन अभियान जारी रहेगा. पुलिस ने सभी सेवा प्रदाताओं से वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की है और लोगों से किसी भी संदिग्ध की सूचना देने का अनुरोध किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

