एजेंसी न्यूज

इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व CM ममता को सौंपने की आवाज और मुखर हुई, लालू प्रसाद ने भी किया समर्थन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद मंगलवार को उन विपक्षी नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए जिन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख के रूप में अपना समर्थन दिया है.

इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व CM ममता को सौंपने की आवाज और मुखर हुई, लालू प्रसाद ने भी किया समर्थन
Mamata Banerjee | ANI

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद मंगलवार को उन विपक्षी नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए जिन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख के रूप में अपना समर्थन दिया है. इसके पहले ममता ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व करने की इच्छा का संकेत दिया था. इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा को हराने की रणनीति में पूरा ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट है. राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि भाजपा को चुनावी तौर पर हराने की बनर्जी की क्षमता ने कई नेताओं को उन्हें नेतृत्व की बड़ी भूमिका में देखने की इच्छा व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया है.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने भी बनर्जी के लिए अपना समर्थन दोहराया और उन्हें इस गठबंधन का नेतृत्व करने के लिहाज से सबसे सक्षम नेता करार दिया. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी वर्तमान में ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है. बनर्जी के यह कहने के कुछ दिनों बाद कि अगर मौका दिया जाए तो वह ‘इंडिया’ का नेतृत्व कर सकती हैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने उनका समर्थन किया लेकिन अब बनर्जी के समर्थन में और अधिक आवाजें मुखर हो रही हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करना चाहिए, लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा, ‘‘हां, उन्हें नेतृत्व करना चाहिए.’’ यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया रैन बसेरों का जायजा, कंबल बांटे

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस की आपत्तियां व्यर्थ हैं. ममता को नेतृत्व की भूमिका दी जानी चाहिए.’’ वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने कहा कि बनर्जी ‘इंडिया’ के घटक दलों को बेहतर ढंग से संभाल सकती हैं. इस बीच, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने बनर्जी के नेतृत्व करने के संदर्भ में ‘इंडिया’ गठबंधन के भीतर दरार की खबरों को सोमवार को खारिज कर दिया था और कहा था कि विपक्षी खेमे में ‘‘सब ठीक है.’’ यादव ने संसद के बाहर ‘पीटीआई-’’ से कहा था, ‘‘कोई भी यह कह सकता है कि राजनीति में कोई संत बनने नहीं आता, हर किसी की महत्वाकांक्षा होती है, लेकिन एक सामूहिक निर्णय लिया जाता है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).