देश की खबरें | महिला से अवैध संबंधों को जारी रखने के लिए ग्रामीण ने साथी के साथ मिलकर पति को नहर में फेंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास दो ग्रामीणों ने अपने गांव के एक 28 वर्षीय व्यक्ति को शराब पिलाने के बाद नहर में फेंक दिया। इनमें से एक ग्रामीण के पीड़ित की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसे जारी रखने के लिए उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास दो ग्रामीणों ने अपने गांव के एक 28 वर्षीय व्यक्ति को शराब पिलाने के बाद नहर में फेंक दिया। इनमें से एक ग्रामीण के पीड़ित की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसे जारी रखने के लिए उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र के आदर्श पुलिस थाने के एसएचओ सूरज चावला ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कुबूल किया कि उन्होंने पहले पीड़ित को अपने साथ शराब पिलायी। नशे में धुत हो जाने के बाद उसे मारने के लिए नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़े | राजस्थान कांग्रेस का असर उत्तर प्रदेश में भी मिल सकता है देखने को, यूथ नेता जितिन प्रसाद हो सकते हैं बागी!.

उन्होंने कहा कि दोनों को फिलहाल हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि अब तक पीड़ित का शव बरामद नहीं किया जा सका है।

अधिकारी ने कहा कि शव बरामद होने की सूरत में दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वह जा सकता है, घबराने की जरूरत नहीं- रिपोर्ट.

उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया, जब दोनों आरोपियों ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति को भाखड़ा नहर की नरवाना शाखा में फेंक दिया।

पुलिस को कुछ लोगों ने सूचित किया कि उन्होंने तीन लोगों को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नहर की तरफ जाते देखा लेकिन कुछ मिनट बाद ही मोटरसाइकिल पर सिर्फ दो लोग वापस आए।

शक होने पर लोगों ने 30 वर्षीय और 20 वर्षीय आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

चावला ने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पूरी वारदात का खुलासा किया और इनमें से एक ने पीड़ित की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की बात की। महिला से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\