जरुरी जानकारी | वाहन उद्योग ने चीन से दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों के आयात में तेजी लाने के लिए सरकार से मदद मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन उद्योग ने यात्री कारों सहित विभिन्न अनुप्रयोगों में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों के आयात के लिए चीन की सरकार से मंजूरी में तेजी लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है।

नयी दिल्ली, आठ जून वाहन उद्योग ने यात्री कारों सहित विभिन्न अनुप्रयोगों में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों के आयात के लिए चीन की सरकार से मंजूरी में तेजी लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है।

उद्योग के सूत्रों के अनुसार, विभिन्न घरेलू आपूर्तिकर्ताओं ने पहले ही चीन में अपने स्थानीय विक्रेताओं के माध्यम से चीनी सरकार से मंजूरी मांगी है।

सूत्रों ने कहा कि अभी तक कोई मंजूरी नहीं दी गई है। दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों के वैश्विक प्रसंस्करण क्षमता के 90 प्रतिशत से अधिक पर चीन का नियंत्रण है। इनका इस्तेमाल वाहन, घरेलू उपकरणों और स्वच्छ ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में किया जाता है।

चीनी सरकार ने चार अप्रैल से सात दुर्लभ पृथ्वी तत्वों और संबंधित चुंबकों के लिए विशेष निर्यात लाइसेंस अनिवार्य करते हुए प्रतिबंध लगा दिए हैं।

चीन के प्रतिबंधों के चलते जापान में सुजुकी मोटर ने पहले ही अपनी स्विफ्ट कार का उत्पादन रोक दिया है।

पिछले सप्ताह मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (कॉरपोरेट मामले) राहुल भारती ने कहा था कि चीन ने कंपनी से भारत सरकार द्वारा समर्थित और चीनी सरकार द्वारा अनुमोदित अंतिम उपयोगकर्ता प्रमाणपत्र मांगा है।

डेलॉइट इंडिया के पार्टनर और वाहन क्षेत्र के प्रमुख रजत महाजन ने कहा कि यह कमी विशेष रूप से ईवी के लिए आपूर्ति श्रृंखला में एक बड़ी बाधा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड