विदेश की खबरें | अमेरिकी संसद ने ट्रंप के नौ अरब डॉलर के कटौती प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सदन में विधेयक 216-213 मतों से पारित हुआ और अब इसे ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। इस पैकेज के तहत कॉरपोरेशन फॉर पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग (सीपीबी) के लिए निर्धारित 1.1 अरब डॉलर तथा कई विदेशी सहायता कार्यक्रमों के लिए लगभग आठ अरब डॉलर की राशि रद्द की गई है।
सदन में विधेयक 216-213 मतों से पारित हुआ और अब इसे ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। इस पैकेज के तहत कॉरपोरेशन फॉर पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग (सीपीबी) के लिए निर्धारित 1.1 अरब डॉलर तथा कई विदेशी सहायता कार्यक्रमों के लिए लगभग आठ अरब डॉलर की राशि रद्द की गई है।
सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा, ‘‘हमें वित्तीय संतुलन की ओर लौटने की जरूरत है और यह एक महत्वपूर्ण कदम है।’’ हालांकि कुछ रिपब्लिकन सांसद इस प्रस्ताव से असहज थे, लेकिन ट्रंप के विरोध से बचने के लिए उन्होंने इसका समर्थन किया।
डेमोक्रेट्स ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि इससे द्विदलीय रूप से पारित खर्च योजनाएं निष्प्रभावी हो रही हैं। सीपीबी ने चेताया कि इससे ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक सेवाएं, जैसे आपदा चेतावनी प्रणाली, प्रभावित हो सकती हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

