विदेश की खबरें | अमेरिका सरकार ने ट्रंप की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के नाम से संदेश भेजे जाने के मामले की जांच शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने कहा कि विल्स ‘‘एक बेहतरीन महिला हैं’’ और ‘‘वह इसे (मामले को) संभाल सकती हैं’’।
ट्रंप ने कहा कि विल्स ‘‘एक बेहतरीन महिला हैं’’ और ‘‘वह इसे (मामले को) संभाल सकती हैं’’।
ट्रंप ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने (संदेश भेजने वाले ने) फोन में सेंध लगाई। वे स्वयं को विल्स बताकर संदेश भेज रहे थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी उनकी नकल नहीं कर सकता। सूजी केवल एक ही है।’’
‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर मामले की जांच किए जाने की शुक्रवार को पुष्टि की और कहा कि ‘व्हाइट हाउस’ अपने कर्मचारियों की साइबर सुरक्षा को गंभीरता से लेता है।
दैनिक समाचार पत्र ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने बृहस्पतिवार को अपनी खबर में बताया कि सीनेटर, गर्वनर, कारोबारियों और अन्य लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से संदेश और फोन कॉल प्राप्त हुए जिसके पास विल्स के निजी फोन में उपलब्ध सारी जानकारी थी।
खबर में बताया गया कि संदेश और कॉल विल्स के नंबर से नहीं आए थे।
खबर के अनुसार, जिन लोगों को फोन कॉल आया, उनमें से कुछ ने बताया कि उन्होंने कॉल के दौरान विल्स से मिलती-जुलती आवाज सुनी और आवाज की नकल करने के लिए संभवत: कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

