ताजा खबरें | केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय से राज्यों की कृषि सहकारी संस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा: शाह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार में सहकारिता मंत्रालय गठित करने से राज्यों की प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा और राज्यों की सहकारी संस्थाओं को मंत्राालय के तहत लाने का कोई विचार नहीं है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार में सहकारिता मंत्रालय गठित करने से राज्यों की प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा और राज्यों की सहकारी संस्थाओं को मंत्राालय के तहत लाने का कोई विचार नहीं है।

उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य एंटो एंटनी के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह टिप्पणी की। एंटनी ने सवाल किया था कि क्या सहकारिता मंत्रालय के गठन से कई राज्यों में प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा?

इसके जवाब में शाह ने कहा, ‘‘जी नहीं।’’

लोकसभा सदस्य एंटनी ने यह भी सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार का राज्यों में कृषि सहकारी संस्थाओं के कामकाज को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के तहत लाने का कोई प्रस्ताव है?

सहकारिता मंत्री ने इसका जवाब भी ‘नहीं’ में दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने सहकारिता मंत्रालय के रूप में अलग से मंत्रालय का गठन किया। इस विभाग की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\