देश की खबरें | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुभांशु शुक्ला के एक्सिओम-4 मिशन की सफलता की कामना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोगों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जा रहे एक्सिओम-4 मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया।
नयी दिल्ली, 25 जून केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोगों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जा रहे एक्सिओम-4 मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया।
शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर निकले हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया, "हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गए अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं।"
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस बात पर गौर किया है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं।
कैबिनेट के प्रस्ताव में कहा गया, "वह अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की शुभकामनाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं।"
अंतरिक्ष यात्रियों के बृहस्पतिवार शाम को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

