एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

ठाणे, 12 मई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब 10 बजे ‘कपूरबावड़ी ब्रिज’ के पास हुई।

स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक एक स्कूटर से टकरा गया और दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस, यातायात पुलिस और आपातकालीन एम्बुलेंस के कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).