एजेंसी न्यूज

Indore Road Accident: श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जा रही मिनी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 11 घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर के निकट शनिवार को एक ट्रक और मिनी बस की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Indore Road Accident: श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जा रही मिनी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 11 घायल
(Photo Credits ANI)

इंदौर, 16 फरवरी : मध्यप्रदेश के इंदौर के निकट शनिवार को एक ट्रक और मिनी बस की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मिनी बस में सवार लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे.

चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने कहा, ‘‘इंदौर-धार रोड पर जवाहर टेकरी के पास जयेश किशन (39) की मौके पर ही मौत हो गई.’’ बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं और आवश्यक उपचार देने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. यह भी पढ़ें : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, महाकुंभ जा रहे 18 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान, प्रशासन पर उठे सवाल

पटेल ने बताया कि ट्रक गलत दिशा में तेजी से आ रहा था, तभी उसकी टक्कर मिनी बस से हो गई, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 01:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).