विदेश की खबरें | जापान में उष्णकटिबंधीय तूफान ने अंतरिक्ष केंद्र को पहुंचाया नुकसान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तूफान ‘नानमादोल’ ने उत्तरी तोक्यो की ओर बढ़ने से पहले दक्षिणी जापान में काफी नुकसान किया।
तूफान ‘नानमादोल’ ने उत्तरी तोक्यो की ओर बढ़ने से पहले दक्षिणी जापान में काफी नुकसान किया।
अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, क्यूशू द्वीप के दक्षिण में तनेगाशिमा द्वीप पर, जापान ‘एअरोस्पेस एंड एक्सप्लोरेशन’ एजेंसी के अंतरिक्ष केंद्र की एक दीवार टूट गई है। रॉकेट बनाने के लिए इस्तेमाल की गई इमारत को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा था।
दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, सोमवार को जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के मियाज़ाकी प्रांत में दो लोगों की मौत हो गई।
एजेंसी ने बताया कि हिरोशिमा के पश्चिमी प्रांत में एक व्यक्ति लापता हो गया और पश्चिमी जापान में 115 लोग घायल हो गए। हालांकि, अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, क्यूशू क्षेत्र के लगभग एक लाख 30 हजार से अधिक मकानों में मंगलवार सुबह भी बिजली आपूर्ति ठप रही।
हालांकि, ज्यादातर यातायात सुविधाएं मंगलवार को सामान्य हो गई। बुलेट ट्रेनों और जमीनी परिवहन का संचालन फिर शुरू हो गया, लेकिन पूर्वी जापान में दर्जनों उड़ानें रोक दी गईं।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उष्णकटिबंधीय तूफान उत्तरी जापानी तट से प्रशांत महासागर की ओर बढ़ गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

