Sensex Update: शेयर बाजार में दो दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 491 अंक चढ़ा
स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 491 अंक के लाभ में रहा. मुख्य रूप से एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस में लिवाली से बाजार में मजबूती रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 490.97 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,847.57 अंक पर बंद हुआ.
मुंबई, 4 जनवरी : स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 491 अंक के लाभ में रहा. मुख्य रूप से एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस में लिवाली से बाजार में मजबूती रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 490.97 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,847.57 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 598.19 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 141.25 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,658.60 अंक पर बंद हुआ
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस सर्वाधिक 4.44 प्रतिशत और एनटीपीसी तीन प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ. इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, नेस्ले, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही. दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बाघिन के पेट में फंसे तार को निकालने की कोशिश अंतिम चरण में
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत चढ़कर 78.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 666.34 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे. बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 535.88 अंक और निफ्टी 148.45 अंक नुकसान में रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

