देश की खबरें | झोपड़ी को ट्रेलर ट्रक ने कुचला, सो रहे तीन बच्चों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मंदिर के सामने सड़क किनारे एक झोपड़ी को ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे वहां सो रहे तीन बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
गाजीपुर, पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मंदिर के सामने सड़क किनारे एक झोपड़ी को ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे वहां सो रहे तीन बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बच्चों की मां बुरी तरह से घायल हो गयी हैं, जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कामाख्या धाम पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश पटेल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे गाजीपुर की ओर से आकर बारा की ओर जा रहा ट्रेलर ट्रक सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर चढ़ गया।
पटेल ने बताया कि झोपड़ी में लाल जी डोम की पत्नी संतरा देवी, पुत्रियां सपना कुमारी (9), कबूतरी(7) तथा ज्वाला (4) सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गयी जबकि संतरा देवी का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रेलर को उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर बारा गांव के पास पकड़ लिया है। हालांकि, चालक फरार है।
उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालक को पकड़ने का प्रयास जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

