देश की खबरें | फिल्मों की धार आतंकवाद पर वार कर सकती है: नकवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आतंकवाद, हिंसा, कट्टरवाद के खिलाफ कई फिल्मों द्वारा दिए गए संदेशों का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘फिल्मों की धार आतंकवाद पर वार’ कर सकती है।

मुंबई, एक जुलाई केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आतंकवाद, हिंसा, कट्टरवाद के खिलाफ कई फिल्मों द्वारा दिए गए संदेशों का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘फिल्मों की धार आतंकवाद पर वार’ कर सकती है।

उन्होंने यहां ‘पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ द्वारा आयोजित “5वें ग्लोबल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव” को संबोधित किया।

पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री नकवी ने कहा, ‘‘भारत और दुनिया के विभिन्न देशों में बनी आतंकवाद, हिंसा, कट्टरवाद की बीमारी पर गहरा प्रहार करने वाली फिल्मों ने कई बार यह साबित कर के दिखाया है, आज के माहौल में मनोरंजन के साथ संदेश वाली फिल्मों की जरूरत है।’’

उनके मुताबिक, ‘‘भारतीय सिनेमा उद्योग का आम लोगों से शुरू हुआ सफल सफर, खास लोगों तक सीमित नहीं होना चाहिए। भारतीय फिल्म जगत, दुनिया के बेहतरीन कौशल और कला के कुबेरों का कुनबा है। हमें बेहतरीन विरासत से भरपूर भारतीय सिनेमा को पहले पायदान पर ले जाना है।’’

नकवी ने कहा कि भारत दुनिया का अकेला देश है जहां हर मौसम, माहौल, संस्कृति, संस्कार, गर्मी, सर्दी, बारिश, बर्फ, पहाड़, नदी, झरने, समुद्र, जंगल, खूबसूरत गांव, शहर, बेहतरीन ऐतिहासिक घरोहर सब कुछ मौजदू हैं। जो किसी भी विश्वस्तरीय फिल्म के निर्माण की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं।

उन्होंने जोर दिया, ‘‘हमें भारतीय फिल्म उद्योग को लोकल से ग्लोबल के पहले पायदान पर लाने के लिए सीमित वर्गों से ऊपर आम जन की पहली पसंद बनाना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस