देश की खबरें | केरल में बेहोश करके पकड़ने के प्रयास के दौरान मारा गया बाघ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के इडुक्की जिले के वंडिपेरियार में सोमवार को एक घायल बाघ को बेहोशी का इंजेक्शन देकर पकड़ने के प्रयास के दौरान वन अधिकारियों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इडुक्की, 17 मार्च केरल के इडुक्की जिले के वंडिपेरियार में सोमवार को एक घायल बाघ को बेहोशी का इंजेक्शन देकर पकड़ने के प्रयास के दौरान वन अधिकारियों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिसके चलते उन्हें गोली चलानी पड़ी।

यह बाघ पिछले दिनों जंगल से भटककर वंडिपेरियार के ग्रानबी एस्टेट इलाके में आ गया था। इसने कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाया था, जिससे स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल था।

अधिकारियों के मुताबिक, बाघ को सुबह एक चाय बागान के भीतर घूमते देखा गया था, जिसके बाद वन अधिकारियों ने निशाना लगाकर उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया, लेकिन वह आक्रामक हो गया और उनकी तरफ लपका।

एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि बाघ को बेहोशी का दूसरा इंजेक्शन भी सफलतापूर्वक दिया गया, लेकिन उसने एक वन अधिकारी पर हमला कर दिया और उसका हेलमेट नष्ट कर दिया।

अधिकारी के अनुसार, बाघ ने एक अन्य वन कर्मी का सुरक्षा कवच भी फाड़ दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बाघ को बेहोश कर काबू में करना और उसे जीवित पकड़ना था। हम अपनी जान जोखिम में डालकर इस अभियान के लिए रवाना हुए थे, क्योंकि बाघ को सुबह इलाके में एक घर के पास देखा गया था। उसने एक कुत्ते, उसके दो-तीन बच्चों और गाय के एक बछड़े को मार डाला था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाघ से सिर्फ 15 मीटर की दूरी पर खड़े होकर हमने निशाना लगाकर उसे बेहोशी वाला इंजेक्शन दिया। हमने यह जोखिम इसलिए उठाया, क्योंकि बाघ एक रिहायशी इलाके में मिला था। हमारे पास खुद को बचाने के लिए उस पर गोली चलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।’’

वन विभाग के सूत्रों ने कहा कि मृत बाघ की उम्र 10 साल के आसपास थी, उसके एक पैर में चोट लगी थी और वह बहुत कमजोर नजर आ रहा था।

सोमवार सुबह टेलीविजन चैनल पर प्रसारित दृश्यों में देखा जा सकता है कि जब वन कर्मियों ने बाघ को बेहोशी वाला इंजेक्शन दिया, तो वह उनकी ओर लपका।

वन कर्मियों की एक विशेष टीम रविवार को ही बाघ को बेहोशी का इंजेक्शन देकर काबू में करने के लिए तैयार थी, लेकिन वह उसका पता नहीं लगा सकी थी।

अधिकारियों ने बाघ की तलाश के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन की भी मदद ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\