देश की खबरें | देश भर में 20 नदी स्थलों को बाढ़ का खतरा बरकरार, असम और बिहार में तीन स्थानों पर गंभीर स्थिति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को जारी अपने दैनिक बाढ़ बुलेटिन में कहा कि देश भर में 20 नदी स्थलों को बाढ़ का खतरा बना हुआ है, जिनमें से असम में एक और बिहार में दो स्थान बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को जारी अपने दैनिक बाढ़ बुलेटिन में कहा कि देश भर में 20 नदी स्थलों को बाढ़ का खतरा बना हुआ है, जिनमें से असम में एक और बिहार में दो स्थान बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं।
बाढ़ की गंभीर स्थिति वाले स्थान असम के गोलाघाट में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित इलाके तथा बिहार के मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में गंगा की सहायक नदियों क्रमश: बागमती और गंडक के तट पर स्थित हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि इन स्थानों पर जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
कुल मिलाकर, केंद्रीय जल आयोग ने 20 स्थानों के लिए बाढ़ को लेकर चिंता जताई है, जिनमें मुख्य रूप से असम, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी प्रणालियां ज्यादातर उच्च-जोखिम वाले स्थानों पर हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी नदी बाढ़ के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर नहीं पहुंची है।
केंद्रीय जल आयोग ने 17 स्थानों पर बाढ़ की स्थिति को असमान्य बताया है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बाढ़ की चेतावनी को बरकरार रखा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

