देश की खबरें | तत्कालीन गृह सचिव ने चेतावनी दी थी कि उप्र सरकार बाबरी मस्जिद पर वादा पूरा नहीं करेगी: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि बाबरी मस्जिद को ढहाये जाने से पहले तत्कालीन केंद्रीय गृह सचिव ने चेतावनी दी थी कि उत्तर प्रदेश सरकार उसकी रक्षा करने के अपने वादे को पूरा नहीं करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, दो अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि बाबरी मस्जिद को ढहाये जाने से पहले तत्कालीन केंद्रीय गृह सचिव ने चेतावनी दी थी कि उत्तर प्रदेश सरकार उसकी रक्षा करने के अपने वादे को पूरा नहीं करेगी।

दिसंबर 1992 में जब कारसेवकों ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहायी थी तब पवार प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में थे।

यह भी पढ़े | Assam Floods: असम में बाढ़ से एक और की मौत, 2.42 लाख लोग अभी भी प्रभावित.

इसी सप्ताह एक सीबीआई अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत 32 लोगों को बरी कर दिया।

इस संबंध में जब पवार से यहां संवाददाताओं ने सवाल किया तब उन्होंने कहा कि तत्कालीन केंद्रीय गृह सचिव माधव गोडबोले ने सूचना दी थी कि कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार विवादित ढांचे की रक्षा करने के अपने वादे को पूरा नहीं करेगी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh By-polls 2020: बीएसपी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कांग्रेस से BSP में शामिल महेंद्र सिंह बौद्ध को भांडेर से मिला टिकट.

राकांपा नेता ने दावा किया, ‘‘लेकिन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की राय थी कि केंद्र को राज्य के मुख्यमंत्री पर भरोसा करना चाहिए। दुर्भाग्य से गोडबोले की राय पर गौर नहीं किया गया और जिसका उन्होंने अंदेशा प्रकट किया था, वही हुआ।’’

पवार ने यह भी कहा कि काशी और मथुरा में इसी तरह के विवादित स्थलों पर मंदिरों के निर्माण की मांग सामाजिक सौहार्द्र की दृष्टि से चिंताजनक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\