लॉकडाउन के दौरान पूरा वेतन देने के आदेश के खिलाफ कपड़ा कंपनी ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

कपड़ा निर्माण एवं निर्यात कंपनी नागरीका एक्सपोर्ट लिमिटेड की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से काम बंद है और याचिका दायर किए जाने तक डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

जमात

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर एक सरकारी आदेश को रद्द करने की मांग की गई है जिसमें लॉकडाउन के दौरान नियोक्ताओं से स्थायी, अनुबंधित एवं अस्थायी कर्मचारियों को पूरा वेतन देने के लिए कहा गया है।

कपड़ा निर्माण एवं निर्यात कंपनी नागरीका एक्सपोर्ट लिमिटेड की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से काम बंद है और याचिका दायर किए जाने तक डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

याचिका में कहा गया है, ‘‘साथ ही 29 मार्च 2020 और 31 मार्च 2020 के आदेशों के मुताबिक याचिकाकर्ता को पेरोल के सभी कर्मचारियों को पूरा वेतन देना होगा जो करीब पौने दो करोड़ रुपये बनता है।’’

याचिका में गृह मंत्रालय की तरफ से 29 मार्च 2020 को जारी सरकारी आदेश की वैधानिकता को चुनौती दी गई है।

इसने इसके बाद 31 मार्च 2020 को महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आदेश को भी चुनौती दी है जिसमें नियोक्ता को लॉकडाउन के दौरान अपने सभी स्थायी, अनुबंधित और अस्थायी कर्मचारियों को पूरा वेतन देने के लिए कहा गया है।

याचिका में यह भी जानने का प्रयास किया गया कि क्या केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के पास यह निर्देश जारी करने की शक्ति है कि वह आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत सौ फीसदी वेतन देने का फरमान जारी करे।

याचिका में यह भी कहा गया है कि याचिका लंबित रहने तक याचिकाकर्ता को अपने कर्मचारियों को केवल 50 फीसदी वेतन का भुगतान करने की अनुमति दी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर