देश की खबरें | राष्ट्रीय महिला आयोग का दल धरियावद प्रकरण की जांच करने पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दल ने धरियावद प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा की है। मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दल ने धरियावद प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा की है। मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दल में शामिल राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप और काउंसलर शालिनी सिंह ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रतापगढ़ की महिला के ट्विटर पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एक जांच समिति का गठन किया गया है।
दल की सदस्य खोंगडुप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘पीड़िता अब भय मुक्त है और अपने पेरेंट्स के साथ रहना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कि हम जांच कर रहे हैं, जो भी तथ्य है उसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भी भेजेंगे।’’
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के उपरांत भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2023 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

