देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने धमकाने के मामले में आदेश में हस्तक्षेप से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राज्य के अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने से पुलिस टीम को रोकने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राज्य के अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने से पुलिस टीम को रोकने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

इन अधिकारियों पर एक व्यवसायी को एक निजी कंपनी में अपने परिवार के शेयर बेचने की धमकी देने का आरोप है।

न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहेगी।

महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन ने कहा कि शिकायतकर्ता व्यवसायी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है और उसे अधिकार क्षेत्र वाली अदालतों के समक्ष आरोपपत्र दाखिल करने की जरूरत है।

पीठ ने कहा कि मामला अब भी उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है, जो आरोपपत्र दाखिल करने के पहलू की पड़ताल करेगा।

रतन ने कहा कि उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी में कुछ अतिरिक्त धाराएं जोड़ने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा, ‘‘अब जब जांच पूरी हो गई है, तो इस अदालत को हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए? आप उच्च न्यायालय के समक्ष जाएं।’’

गत 23 सितंबर, 2024 को, उच्च न्यायालय दो महानिरीक्षक रैंक के अधिकारियों- संतोष कुमार पटियाल और अभिषेक दुलार की एसआईटी टीम की जांच से असंतुष्ट था और उसने प्राथमिकियों में आगे की जांच का आदेश दिया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू पर भी व्यवसायी पर दबाव बनाने में निजी पक्षों के साथ कथित रूप से मिलीभगत करने का आरोप लगाया गया था।

उच्च न्यायालय ने व्यवसायी की शिकायत पर जांच के तरीके पर मौजूदा डीजीपी अतुल वर्मा द्वारा दायर दो प्रतिकूल रिपोर्ट का संज्ञान लिया था तथा एसआईटी में एक और अधिकारी को शामिल करने एवं प्राथमिकियों में धारा 384 और 387 (जबरन वसूली) जोड़ने का निर्देश दिया था।

हालांकि, आगे की जांच के लिए 23 सितंबर, 2024 के आदेश पर शीर्ष अदालत ने 1 अक्टूबर, 2024 को कुंडू की याचिका पर रोक लगा दी थी।

उच्च न्यायालय ने 22 मई, 2024 को एसआईटी को आरोपपत्र दाखिल करने से रोक दिया और कहा, ‘‘अगले आदेश तक पुलिस थाना, शिमला (पूर्वी), जिला शिमला द्वारा पंजीकृत और पुलिस थाना, मैक्लॉडगंज, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत प्राथमिकियों में एसआईटी द्वारा अंतिम रिपोर्ट दाखिल नहीं की जाएगी।’’

पिछले साल 30 अप्रैल को डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त होने वाले कुंडू ने उच्च न्यायालय के 23 सितंबर, 2024 के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी और मामला लंबित है।

पिछले साल 3 जनवरी को शीर्ष अदालत ने कुंडू को राहत दी और उच्च न्यायालय के 26 दिसंबर, 2023 के आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें राज्य सरकार से उन्हें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से हटाने के लिए कहा गया था। उन्हें इन आरोपों पर हटाने के लिए कहा गया था कि उन्होंने एक व्यवसायी पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिसने दावा किया कि उसे अपने साझेदारों से जान से मारने की धमकी मिली है।

शीर्ष अदालत ने कुंडू को आदेश वापस लेने के लिए उच्च न्यायालय जाने को कहा था, लेकिन बाद में इसे भी खारिज कर दिया गया था।

उच्च न्यायालय ने 26 दिसंबर, 2023 को राज्य सरकार को राज्य पुलिस प्रमुख और कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था, ताकि वे व्यवसायी की जान को खतरे की शिकायत की जांच को प्रभावित न करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\