देश की खबरें | छात्रा ने बयान में सामूहिक बलात्कार में विफल रहने पर आग के हवाले करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक स्नातक की छात्रा को जलाने के मामले में बुधवार को पुलिस कॉलेज से कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए ले गई है।

शाहजहांपुर/लखनऊ, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक स्नातक की छात्रा को जलाने के मामले में बुधवार को पुलिस कॉलेज से कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए ले गई है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि सामूहिक बलात्कार में विफल रहने के बाद आरोपियों ने उसे आग के हवाले कर दिया।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बुधवार को बताया कि स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में 22 फरवरी को स्नातक की एक छात्रा को जलाने के मामले में बुधवार को कुछ और संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए कॉलेज से थाना तिलहर ले जाया गया।

उन्होंने मामले के जल्द खुलासे का दावा भी किया।

इससे पहले, शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को झुलसी हालत में नग्न पाई गई एक छात्रा ने दावा किया है कि आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार में विफल रहने पर उसे आग के हवाले कर दिया।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि गत सोमवार को राय खेड़ा गांव के पास एक खेत में तीन लोगों ने उससे सामूहिक बलात्कार की कोशिश की थी, लेकिन जब वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा को पहले शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

इस बीच, सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर एस सी सुंदरयाल ने बताया कि 70 फीसदी से अधिक जल चुकी छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है।

हालांकि, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि छात्रा बार-बार अपने बयान बदल रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मंगलवार को छात्रा के कॉलेज स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज के मुताबिक छात्रा 11 बजकर 36 मिनट पर कॉलेज में दाखिल हुई और 11 बचकर 58 मिनट पर मुमुक्षु आश्रम कैंपस की टूटी दीवार के सहारे बाहर निकल गई।

आनंद ने कहा कि लड़की को यह याद नहीं है कि वह कॉलेज परिसर में तीसरी मंजिल के बाद अस्पताल कैसे पहुंची?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की कुल 4 टीमें लगाई गई हैं और पुलिस उपाधीक्षक के साथ पांच पुलिसकर्मियों का एक दल लखनऊ के सिविल अस्पताल में तैनात है जहां पीड़िता इस वक्त भर्ती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\