एजेंसी न्यूज

केन्द्र के निर्देश पर तय करेंगे आगे की रणनीति : योगी

योगी ने अपने सरकारी आवास पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बैठक में कहा कि लॉकडाउन के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार द्वारा जो दिशा-निर्देश जारी किये जाएंगे, राज्य सरकार उनका अनुपालन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को राष्ट्र के नाम दिये जाने वाले संदेश के क्रम में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

केन्द्र के निर्देश पर तय करेंगे आगे की रणनीति : योगी
जमात

लखनऊ, 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि केन्द्र सरकार लॉकडाउन के बारे में कुछ कार्यों के लिये सशर्त छूट देती है तो उन्हें राज्य में भी लागू किया जाएगा।

योगी ने अपने सरकारी आवास पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बैठक में कहा कि लॉकडाउन के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार द्वारा जो दिशा-निर्देश जारी किये जाएंगे, राज्य सरकार उनका अनुपालन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को राष्ट्र के नाम दिये जाने वाले संदेश के क्रम में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार अगर कुछ कार्यों के लिए सशर्त छूट देती है, तो उन्हें प्रदेश में भी लागू किया जाएगा।

योगी ने विभिन्न मंत्रियों की अगुवाई वाली विभागवार समितियों से लॉकडाउन के मद्देनजर उनकी सिफारिशों के बारे में विचार-विमर्श भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अप्रैल से सभी मंत्री अपने-अपने कार्यालय में बैठेंगे, उनसे सम्बन्धित प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारी भी अपने दफ्तर में बैठना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वे अफसर अपने विभाग के मंत्री के मार्गदर्शन में कार्यों के सम्पादन के सम्बन्ध में सामाजिक मेलजोल से दूरी रखते हुए समुचित निर्णय लेंगे।

उन्होंने कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों को लॉकडाउन में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यकतानुसार बुलाने की व्यवस्था भी की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 01:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).