कोविड-19 को रोकने की रणनीति काम कर रही है, नए मामलों की संख्या में स्थिरता आ रही है: ट्रम्प
अमेरिका में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की मौत के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को देश को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसे संकेत हैं कि महामारी को रोकने के लिए अपनायी गयी आक्रामक रणनीति काम कर रही है और नए मामलों की संख्या में स्थिरता आ रही है।
ललित के झा
वाशिंगटन, नौ अप्रैल अमेरिका में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की मौत के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को देश को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसे संकेत हैं कि महामारी को रोकने के लिए अपनायी गयी आक्रामक रणनीति काम कर रही है और नए मामलों की संख्या में स्थिरता आ रही है।
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस पर अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘संख्या बदल रही है और बहुत तेजी से बदल रही है और जल्द ही हम इस संकट से निकल जाएंगे। हम शीर्ष पर होंगे और हम सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसको लेकर मेरा यह विश्वास बिल्कुल दृढ़ है।“
ट्रम्प ने कहा, ‘‘इस गंभीर महामारी से जीवन की भयानक क्षति से हम बहुत दुखी हैं, हम इसके संकेत देख रहे हैं कि वायरस की रफ्तार को धीमा करने की हमारी आक्रामक रणनीति काम कर रही है। नए मामलों की संख्या स्थिर हो रही है। कई स्थानों पर आवश्यक बेड की संख्या की जानकारी ली है- मैंने आज सुबह न्यूयॉर्क की जानकारी ली, लुइसियाना की जानकारी ली-- आप देखते ही हैं कि क्या चल रहा है।’’
ट्रम्प ने कहा कि आगे कुछ ‘‘भयानक दिन’’ आने वाले हैं, लेकिन उसके बाद जल्द ही अच्छे दिन आएंगे।’’
उन्होंने कहा कि ये बहुत डरावना है लेकिन हम इस दौर से निकल जाएंगे । अगर किसी ने इस दौरान अपने किसी प्रियजन को खोया होगा तो वह इस दौर को कभी नहीं भूल पाएंगे ।
बुधवार तक अमेरिका में 4.3 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 14,760 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

