जरुरी जानकारी | कई राज्यों में कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ़्तार के कारण प्रतिबंधों में ढील की रणनीति सही नहीं: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘हम सतर्क हैं। वर्ष 2021 में हमारा वृद्धि अनुमान भारत के लिए 9.1 प्रतिशत ही है।’’

ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘हम सतर्क हैं। वर्ष 2021 में हमारा वृद्धि अनुमान भारत के लिए 9.1 प्रतिशत ही है।’’

देश के कई राज्यों ने कोरोना के नए मामलों और पॉजिटिविटी दर में कमी के बाद कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दे दी है।

ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने कहा कि अधिक आबादी वाले और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों में सामाजिक दूरी के उपायों को आसान बनाने के लिए टीकाकरण की दर सुरक्षित समझे जाने वाले स्तरों से फिलहाल काफी नीचे है।

उसने अपनी रिपोर्ट में यह भी माना कि आर्थिक प्रतिबंधों के वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान भी रहने की संभावना है। हालांकि उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से प्रतिबंधों में ढील शुरू हो गई है।

ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि राज्यों की खोलने की रणनीति समझदारी भरी नहीं है और इससे कोरोना के मामलों में फिर वृद्धि हो सकती है, जिससे भविष्य में फिर प्रतिबंधों को लगाना पड़ सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now