एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 214 अंक और मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार छठे दिन तेजी रही और कारोबार समाप्त होने के पहले लिवाली बढ़ने से बीएसई सेंसेक्स में 214 अंक से अधिक की तेजी आई। दुनिया के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार पूंजी प्रवाह से बाजार में मजबूती आई।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 214 अंक और मजबूत

मुंबई, तीन अगस्त स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार छठे दिन तेजी रही और कारोबार समाप्त होने के पहले लिवाली बढ़ने से बीएसई सेंसेक्स में 214 अंक से अधिक की तेजी आई। दुनिया के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार पूंजी प्रवाह से बाजार में मजबूती आई।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से बाजार को गति मिली।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 214.17 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,350.53 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 58,415.63 अंक तक गया और नीचे में 57,788.78 अंक तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.70 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,388.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, टाइटन, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 825.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).