एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले, शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच मंगलवार को प्रमुख शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले, हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले, शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख

मुंबई, 23 अगस्त वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच मंगलवार को प्रमुख शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले, हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 601.39 अंक गिरकर 58,172.48 पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 145.5 अंक गिरकर 17,345.20 पर आ गया।

हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और ये कभी बढ़त - कभी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 88.72 अंक बढ़कर 58,862.59 पर, जबकि निफ्टी 33.50 अंक चढ़कर 17,524.20 पर था।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे, जबकि शंघाई में बढ़त थी।

सेंसेक्स सोमवार को 872.28 अंक या 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,773.87 पर बंद हुआ था। निफ्टी 267.75 अंक या 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,490.70 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत बढ़कर 97.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 453.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).