एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी करीब एक प्रतिशत नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को करीब एक प्रतिशत के नुकसान में रहे। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बीच बाजार नीचे आया।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी करीब एक प्रतिशत नीचे

मुंबई, 26 जुलाई शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को करीब एक प्रतिशत के नुकसान में रहे। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बीच बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 497.73 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,268.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 562.79 अंक तक नीचे चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147.15 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,483.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज लैब, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और बजाज फाइनेंस लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक आज (मंगलवार) से शुरू हुई है। इसमें नीतिगत दर में 0.75 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। इसके अलावा खासकर पश्चिमी बाजारों में मंदी की आशंका से बाजार धारणा पर असर पड़ा।’’

नायर ने कहा, ‘‘हालांकि, घरेलू बाजार में मजबूती दिख रही है, लेकिन पश्चिमी बाजारों की आर्थिक हालात का असर पड़ना तय है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.38 प्रतिशत उछलकर 106.6 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 844.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).