जरुरी जानकारी | लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 157 अंक मजबूत, निफ्टी 17,300 अंक के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी निवेशकों की लिवाली के बीच धातु, सूचना प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लाभ दर्ज हुआ और सेंसेक्स 157 अंक बढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 17,300 अंक के पार निकल गया।
मुंबई, छह अक्टूबर विदेशी निवेशकों की लिवाली के बीच धातु, सूचना प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लाभ दर्ज हुआ और सेंसेक्स 157 अंक बढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 17,300 अंक के पार निकल गया।
लगातार दूसरी कारोबारी सत्र में तेजी के साथ तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 156.63 अंक यानी 0.27 प्रतिशत चढ़कर 58,222.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 513.29 अंक तक चढ़ गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.50 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,331.80 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस और एक्सिस बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
दूसरी तरफ भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार मजबूत रहे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों की लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। धातु, आईटी और रियल्टी जैसे क्षेत्रों में सुधार के साथ कंपनियों के चालू वित्त वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद के बीच बाजार में तेजी आई।’’
कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘दुनियाभर में मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं और केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी ने बाजारों को हिला दिया है। निवेशक वैश्विक मंदी की चिंता के बीच दबाव में हैं।’’
इसके अलावा व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप 1.30 प्रतिशत और मिडकैप 1.13 प्रतिशत चढ़ गया।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मामूली गिरावट में बंद हुए थे। दशहरा के मौके पर बुधवार को स्थानीय बाजारों में अवकाश था।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत चढ़कर 93.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,344.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

