अमेरिका में बच्चे पैदा करने की दर में आ रही लगातार गिरावट

एमॉरी यूनिवर्सिटी के प्रसूति विज्ञान और स्त्री रोग विज्ञान की अध्यक्ष डॉ. डेनिसे जेमीसन ने कहा, ‘‘अप्रत्याशित माहौल और भविष्य के बारे में अनिश्चितता के चलते महिलाएं बच्चा पैदा करने के बारे में दो बार सोचेंगी।’’

यह गिरावट पिछले एक दशक से अधिक समय से जारी बच्चों के जन्म लेने की संख्या में गिरावट का ताजा संकेत है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और अर्थव्यवस्था पर इसके असर के कारण नवजातों की जन्म दर में और भी गिरावट आएगी।

एमॉरी यूनिवर्सिटी के प्रसूति विज्ञान और स्त्री रोग विज्ञान की अध्यक्ष डॉ. डेनिसे जेमीसन ने कहा, ‘‘अप्रत्याशित माहौल और भविष्य के बारे में अनिश्चितता के चलते महिलाएं बच्चा पैदा करने के बारे में दो बार सोचेंगी।’’

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बुधवार को ताजा आंकड़ें जारी किए हैं। यह रिपोर्ट गत वर्ष जारी जन्म प्रमाणपत्र पर आधारित है।

अमेरिका में 2014 में वृद्धि के अलावा 2007 में देश में मंदी के बाद से हर साल इसमें गिरावट आनी जारी है। अर्थव्यवस्था के मजबूत होने के बावजूद भी इसमें गिरावट का दौर जारी है।

विशेषज्ञों ने बताया कि इसके पीछे कई वजहें हैं लेकिन इनमें से सबसे अहम मातृत्व के बारे में बदला नजरिया है। कई महिलाएं और दंपत्ति बच्चा करने में देरी करते हैं और बाद में उनके कम बच्चे ही होते हैं।

उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि साल 2019 में 15 से 19 आयु वर्ग में जन्म दर में पांच फीसदी की गिरावट आयी । और 1991 से ही इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज