देश की खबरें | लाल चौक पर रात में रौनक से हर भारतीय का हृदय खुशी से भर जाता है: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर के बाजारों में चहल-पहल और ऐतिहासिक लाल चौक पर रात में रौनक से हर भारतीय का हृदय खुशी से भर जाता है।

श्रीनगर, 20 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर के बाजारों में चहल-पहल और ऐतिहासिक लाल चौक पर रात में रौनक से हर भारतीय का हृदय खुशी से भर जाता है।

पिछले 10 साल में कश्मीर में हुए विकास की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया घाटी के हाल के बदलावों की साक्षी है।

मोदी ने जम्मू कश्मीर में 84 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दुनिया जी 20 सम्मेलन के दौरान घाटी के आतिथ्य को लेकर यहां के लोगों की तारीफ करती है। घाटी में जी 20 सम्मेलन जैसे वैश्विक कार्यक्रम के आयोजन ने कश्मीर के लोगों का दिल गर्व से भर दिया।’’

उन्होंने इस साल मार्च में डल झील के तट पर हुए ‘स्पोर्ट्स कार शो’ की याद करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने इसे देखा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह कार्यक्रम घाटी में प्रगति का गवाह है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘देर शाम तक लाल चौक पर बच्चों को खेलते हुए देखकर हर भारतीय का हृदय खुशी से भर जाता है। इसी तरह घाटी के बाजारों की चहल-पहल हरेक के चेहरे पर खुशियां लाती है।’’

प्रधानमंत्री 2014 में पहली बार केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कश्मीर में हुए बदलावों का जिक्र कर रहे थे।

मोदी ने कहा कि पर्यटकों के आगमन और इस क्षेत्र में बनाए गए नए रिकॉर्ड चर्चा का विषय बन गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कल अंतररराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पर यहां और पर्यटक आकर्षित होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\