देश की खबरें | दिल्ली में आसमान साफ, तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साफ आसमान के बीच धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है।
नयी दिल्ली, 14 फरवरी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साफ आसमान के बीच धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आसमान साफ रहने और मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 64 प्रतिशत रही।
मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 130 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

