देश की खबरें | सिक्किम सरकार लोगों को आवश्यक सेवाएं मुहैया कराने को प्रतिबद्ध : राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार लोगों को सड़क, बिजली और पानी जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गंगटोक, पांच फरवरी सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार लोगों को सड़क, बिजली और पानी जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्यपाल सिक्किम विधानसभा के एक दिवसीय सत्र के दौरान उद्घाटन भाषण दे रहे थे।

उन्होंने कहा,‘‘सरकार राज्य के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सड़क, बिजली और पानी जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है।’’

माथुर ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखती है और निवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए विभिन्न विकास और कल्याणकारी उपाय लागू कर रही है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई दी जो बुधवार को 57 साल के हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की और इस मौके पर मिठाई भेंट कीं।

विधानसभा की औपचारिक कार्यवाही सोरेंग-चाकुंग सीट से नवनिर्वाचित विधायक आदित्य गोले और नामची-सिंगीथांग निर्वाचन क्षेत्र से सतीश चंद्र राय के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुई।

सदन में सात विधेयक चर्चा और पारित करने के लिए पेश किये गए।

दिन भर चले सत्र के अंत में विधानसभाध्यक्ष एम. एन. शेरपा ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज