देश की खबरें | सपा नेता द्वारा अवैध रूप से बनायी गयी दुकानों को जिला प्रशासन ने ध्वस्त करवाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जलालाबाद में तिलपई डिकसरा ग्राम पंचायत के जी टी रोड के किनारे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास ग्राम पंचायत की जमीन पर सपा सरकार के समय पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव ने दस दुकानें बनवाई थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जलालाबाद में तिलपई डिकसरा ग्राम पंचायत के जी टी रोड के किनारे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास ग्राम पंचायत की जमीन पर सपा सरकार के समय पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव ने दस दुकानें बनवाई थी।
सरकार बदलने के बाद तिलपई निवासी रमेश चंद्र यादव ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव द्वारा ग्राम पंचायत की जगह पर दुकान बनाने की शिकायत की थी, लेकिन अधिकारियो ने इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया था।
इसके बाद प्रदेश में अभी हाल ही में योगी सरकार के दोबारा सत्ता संभालने के बाद इस मामले की शिकायत कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक तथा सदर विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से की गयी थी ।
इसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया और मंगलवार को नायब तहसीलदार भूपेन्द्र विक्रम सिंह के साथ कानूनगो और लेखपाल की टीम ने तिलपई डिकसरा जाकर मौके पर जांच की थी और जमीन की पैमाइश भी कराई थी और जांच रिपोर्ट उप जिलाधिकारी (सदर) को भेजी थी।
उप जिलाधिकारी (सदर) उमाकांत तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिसको आज ध्वस्त करा दिया गया।
उन्होंने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है। उपजिलाधिकारी के आदेश पर एक टीम ने बुलडोजर के साथ अवैध निर्माण गिराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)