Video: दिल्ली में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या; CCTV में कैद हुई घटना

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने कपड़े की दुकान के मालिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने कपड़े की दुकान के मालिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि उक्त घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को हुई और मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी मोहित अरोड़ा (32) के तौर पर की गई है. दिल्ली पुलिस ने 2600 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे बरामद किए, दो गिरफ्तार. 

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन के अनुसार, गोलीबारी की सूचना बिंदापुर थाने में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मिली. घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वीडियो

उपायुक्त ने बताया कि अरोड़ा अपने भाई के साथ अपनी साड़ी की दुकान से स्कूटर पर सवार हो कर घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें रोका और उनमें से एक ने अरोड़ा को गोली मार दी.

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. उन्होंने कहा कि उक्त घटना के संबंध में बिंदापुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट