देश की खबरें | ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट’ उपन्यास पर आधारित फिल्म की शूटिंग पूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जापान की बेस्टसेलर पुस्तक ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित फिल्म की शूटिंग संपन्न हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं।

मुंबई, 19 जून जापान की बेस्टसेलर पुस्तक ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित फिल्म की शूटिंग संपन्न हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली इस फिल्म का अब तक नामकरण नहीं हुआ है और यह हत्या के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अभिनेत्री करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।

करीना ने शनिवार शाम को इंटाग्राम पर फिल्म की शूटिंग मुकम्मल होने की जानकारी साझा की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बेहतरीन क्रू के साथ बेहतरीन वक्त गुजरा और पूरा यकीन है कि फिल्म भी बेहतरीन साबित होगी।

नेटफ्लिक्स ने 2005 में प्रकाशित केगो हिगाशिनो के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा इस साल मार्च में की थी।

करीना इस फिल्म के माध्यम से ओटीटी (ओवर द टॉप) यानी डिजिटल मंच पर पदार्पण करने जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन