एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर के भाई की अमृतसर में हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में की गई हत्या में कथित तौर पर संलिप्त शूटर जगरूप सिंह रूपा के छोटे भाई की शनिवार को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर के भाई की अमृतसर में हत्या

अमृतसर, पांच जुलाई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में की गई हत्या में कथित तौर पर संलिप्त शूटर जगरूप सिंह रूपा के छोटे भाई की शनिवार को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस ने रूपा को एक अन्य शूटर मनप्रीत सिंह के साथ जुलाई 2022 में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।

पुलिस ने बताया कि चानन के गांव में 26 वर्षीय जुगराज सिंह की दिनदहाड़े नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अमृतसर (देहात) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और दिनदहाड़े जुगराज को गोली मार दी।

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि हमलावरों के बारे में सुराग मिल गए हैं और जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि जुगराज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).