एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रवर समिति ने आयकर विधेयक पर रिपोर्ट अंगीकार की, 285 सुझाव दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विधेयक-2025 पर विचार कर रही एक संसदीय समिति ने बुधवार को मसौदा कानून पर 285 सुझाव दिए हैं। विधेयक का उद्देश्य देश के कर कानूनों को आधुनिक और सरल बनाना है।

देश की खबरें | प्रवर समिति ने आयकर विधेयक पर रिपोर्ट अंगीकार की, 285 सुझाव दिए

नयी दिल्ली, 16 जुलाई आयकर विधेयक-2025 पर विचार कर रही एक संसदीय समिति ने बुधवार को मसौदा कानून पर 285 सुझाव दिए हैं। विधेयक का उद्देश्य देश के कर कानूनों को आधुनिक और सरल बनाना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में आयकर विधेयक-2025 पर विचार के लिए गठित लोकसभा की प्रवर समिति ने मसौदा कानून पर रिपोर्ट को अंगीकार किया, जिसे मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में पेश किया जायेगा।

आयकर विधेयक पर रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर समिति के एक सदस्य ने कहा, ‘‘हमने विधेयक पर 285 सुझाव दिए हैं।’’

सदस्य ने कहा कि प्रवर समिति की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश की जाएगी और विधेयक के मानसून सत्र में पारित होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सरकार सिफारिशों पर विचार करेगी और यदि आवश्यक हो तो विधेयक को लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए आगे बढ़ाने से पहले मंत्रिमंडल से मंजूरी लेगी।

सरकार का लक्ष्य नए आयकर कानून को एक अप्रैल, 2026 से लागू करने का है।

सरकार के अनुसार, नए विधेयक का उद्देश्य को सरल बनाना और करदाताओं के अनुभव को बेहतर करने के लिए प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).