देश की खबरें | वैज्ञानिक समुदाय ने हर चुनौती को अवसर में बदला है: हर्षवर्धन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि वैज्ञानिक समुदाय ने देश के सामने आई हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है और उसे अवसर में बदला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि वैज्ञानिक समुदाय ने देश के सामने आई हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है और उसे अवसर में बदला है।

हर्षवर्धन ने सीएसआईआर के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान एवं विज्ञान परिषद (सीएसआईआर) के वैज्ञानिकों ने वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा किट (पीपीई) बनाने में अहम योगदान दिया है।

यह भी पढ़े | पूनम महाजन की जगह तेजस्वी सूर्या को बीजेपी की युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया गया: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि सीएसआईआर ने दवाओं को कोविड-19 के उपचार के अनुरूप इस्तेमाल करने जैसी परियोजनाएं भी शुरू की हैं।

हर्षवर्धन ने सीएसआईआर से कहा कि वह यह पता लगाने के लिए युवा वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श करे कि देश ‘आत्मनिर्भर’ कैसे बन सकता हैं।

यह भी पढ़े | Ayodhya: अयोध्या की रामलीला में ‘रामरज’ के होंगे LIVE दर्शन.

उन्होंने कहा, ‘‘देश के सामने किसी भी रूप में जब कोई चुनौती आई है, तो हम उसे अवसर में बदलने में हमेशा सफल रहे हैं।’’

हर्षवर्धन ने कहा कि वैज्ञानिक कई तरीकों से समाज की मुश्किलें कम करने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दीपावली पर पारम्परिक पटाखों के बजाए हरित पटाखों के इस्तेमाल के प्रस्ताव का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘जब कभी सीएसआईआर को कोई जिम्मेदारी दी जाती है, तो वह पूरे जोश से इसे पूरा करते हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के बारे में कहा कि जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में मामलों की जानकारी दी थी, उसके एक-दो दिन बाद ही आठ जनवरी को इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई आरंभ हो गई थी।

इसके बाद से स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा भारत का वैज्ञानिक समुदाय कोविड-19 को रोकने के लिए हर-संभव कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत एक दिन में 15 लाख जांच कर रहा है, जबकि महामारी की शुरुआत में कुछ हजार जांच ही हो रही थीं।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘हमने जिम्मेदाराना तरीके से और पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनौती का सामना किया।’’

उन्होंने कहा कि हर कोई अपना योगदान देने की पूरी कोशिश कर रहा है, भले ही यह जीनोमिक्स या वैमानिकी हो, या फिर और कोई क्षेत्र हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी