जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे की बढ़त के साथ 84.54 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.54 पर पहुंच गया।
मुंबई, आठ मई रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.54 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह और डॉलर के कमजोर रुख ने स्थानीय मुद्रा को सहारा दिया, हालांकि भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित कर रहा है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.61 प्रति डॉलर पर खुला और फिर डॉलर के मुकाबले 84.65 पर लुढ़क गया। हालांकि बाद में 84.54 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बुधवार को 42 पैसे की गिरावट के साथ 84.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.65 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 50.00 अंक की गिरावट के साथ 80,696.78 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 31.30 अंक फिसलकर 24,383.10 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,585.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

