देश की खबरें | जींद में मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के रधाना गांव में शनिवार की रात मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जींद, 24 जुलाई हरियाणा के जींद जिले के रधाना गांव में शनिवार की रात मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बरसात के कारण मकान के चारों तरफ बरसाती पानी खड़ा हुआ था और जिस कमरे में बुजुर्ग महिला रहती थी उसकी छत कमजोर हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान फूलपति (67) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि मकान के बाहर वाले कमरे में वह सोई हुई थी कि रात को अचानक कमरे की छत गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गयी।

पुलिस ने बताया कि परिजनों को घटना का रविवार सुबह उस समय पता चला जब परिवार के लोग सोकर उठे और बुजुर्ग महिला को चाय देने कमरे में गए।

उन्होंने बताया कि महिला को जब तक मलबे से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताय कि पुलिस आगे की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\